बांदा। मां ज्वाला चैलेंजर ट्राफी लीग मैचों की
श्रृंखला में शंभू नगर व इलेवन स्टार टीम ने जीत हासिल की। पहले मैच में
बजरंग क्रिकेट क्लब (महोबा) ने निर्धारित 12 ओवर में 50 रन बनाए।
विज्ञापन
बल्लेबाज दिलीप ने 6 रन लिए। शंभूनगर ने दो विकेट गंवाकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। रीशू ने 18 व अनिल पाठक ने 12 रन बनाए।
दूसरे
मैच में एलेवन स्टार ने पहले खेलकर 118 रन बनाए। बल्लेबाज राहुल ने 42 व
रामपूजन ने 22 रन लिए। लिटिल सहारा के गेंदबाज अजय को 4 व सुरेंद्र को 2
विकेट मिले।
लिटिल सहारा टीम 99 रनों पर आल आउट हो गई। मनीष ने 30 व धीरू ने 18 रन बनाए। गेंदबाज रवि ने 4 व राहुल ने 2 विकेट लिए।