फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआईसी-ए ने गोयरा को हराकर जीती शील्ड

Thu, 04 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पूर्व प्रधानाचार्य चंद्रधर द्विवेदी की स्मृति में मंडल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में मेजबान एबीआईसी-ए टीम ने गोयरा-ए को हराकर चैंपियनशिप जीत ली। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत हुए।
विज्ञापन


गुरुवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज (एबीआईसी) मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व एमएलसी युवराज सिंह ने किया। पहले मैच में गोयरा ने लोहरा टीम को 25-6, 25-6 से हराया।

अन्य मुकाबलों में  गोयरा-बी ने बिसंडा को 25-11 व 25-16, एबीआईसी-बी ने खैराडा को 25-13 व 25-12, गोयरा-ए ने स्वराज क्लब (गोयरा) को 25-16 व 25-21, परछा ने बड़ागांव को 25-20 व 25-15 और एबीआईसी-ए ने गोयरा-बी को 25-18 व 25-9 से पराजित किया।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में गोयरा-ए ने एबीआईसी-बी को 25-12, 25-15 और एबीआईसी-ए ने परछा टीम को 25-15, 25-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गोयरा-ए को 3-0 सेटों से पराजित कर मेजबान एबीआईसी-ए विजेता बनी।

इसके पूर्व रमेश पाल की टीम ने दीवारी नृत्य पेश किया। उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने समापन की घोषणा की। निर्णायक गजराज सिंह, नंदलाल सिंह, धर्मपाल सिंह व कमेंटेटर दिनेश प्रसाद, सुभाषचंद्र शुक्ला, सुरेंद्र मस्ताना रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, जिला क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह, प्रभारी डीआईओएस संतोष कुमार देव पांडेय,  प्राचार्य नंदलाल शुक्ल, प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय, प्रद्युम्न दुबे लालू, सबल सिंह, प्रभाकर अवस्थी, शिव कुमार गुप्ता, रणवीर सिंह  ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें