फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग खुद तय करेगा मतदानकर्मी

Sun, 23 Aug 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब पीठासीन अधिकारियों और मतदान कर्मियों का चयन निर्वाचन आयोग खुद करेगा। जिले के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का ब्यौरा आयोग की वेबसाइट पर डाला जाएगा। वहां वेतनमान के अनुसार श्रेणी का निर्धारण कर पीठासीन व मतदान अधिकारी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए जिले स्तर पर कवायद शुरू हो गई है। डीआईओएस ने सभी शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों से 25 अक्तूबर तक ब्यौरा प्रपत्र पर भरकर उपलब्ध कराने को कहा है।

पिछले चुनावों में पीठासीन व मतदान अधिकारियों के चयन के लिए जिले स्तर पर ही चयन कर इसकी सूची आयोग को भेजी जाती थी। इस बार पारदर्शिता के लिए चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव किया है। अब जिले से सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का ब्यौरा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड किया जाएगा।
विज्ञापन


उसके बाद आयोग खुद सबकी तैनाती तय करेगा। डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने शनिवार को दफ्तर में सभी प्रधानाचार्यों की मीटिंग बुलाई और उन्हें प्रपत्र भरने के लिए प्रशिक्षित किया। कहा कि हर हाल में 25 अगस्त तक अपने-अपने विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारियों का ब्यौरा प्रपत्र पर भरवाकर दफ्तर में जमा कर दें।

सभी प्रपत्रों पर उनके डिजिटल हस्ताक्षर होंगे और 30 सितंबर तक ब्योरा वेबसाइट पर फीड करा दिया जाएगा। फीडिंग के बाद आयोग वेतनमान के अनुसार श्रेणी में विभाजित कर पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों व मतदान कर्मियों का चयन करेगा।

वहां से वेबसाइट पर ही इसकी सूची डाल दी जाएगी। बैठक में राजकीय, एडेड माध्यमिक विद्यालयों समेत राजकीय व एडेड डिग्री कॉलेज, प्रशिक्षण संस्थान आदि के प्रधानाचार्य, प्राचार्य शामिल हुए। बता दें कि जिले में करीब दो हजार शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें