फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के दो पदों पर 13 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पंचायत उप चुनाव में ग्राम प्रधान के दो पदों के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य के 30 वार्डो में मात्र 27 ने नामांकन हुए। इनमें प्रत्येक वार्ड एक-एक पर्चे दाखिल किए गए। इनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। तीन वार्ड चुनाव के बाद भी खाली रहेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। महुआ ब्लाक की जरर ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए पिछड़ा वर्ग महिलाओं को आरक्षित सीट पर आरसी यादव, शीला, चुनकी, राजश्री, शांति देवी, सुधा, सरोज, रूक्मणी व हीरा ने नामांकन किया। बिसंडा ब्लाक के कोर्राखुर्द (अनारक्षित) में रागनी, देशराज, रूद्रदत्त पटेल व प्रियंका ने पर्चा दाखिल किया।
उधर, वार्ड सदस्य में तिंदवारी के छह वार्डो में 6, बिसंडा व बड़ोखर खुर्द के तीन-तीन वार्डो में तीन-तीन, महुआ में दो वार्डो में दो, कमासिन में दो वार्डो में एक व बबेरू के 6 वार्डो में चार नामांकन पत्र दाखिल हुए। कमासिन में एक व बबेरू में दो वार्ड सदस्यों के पद रिक्त रहेंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। मंगलवार को नाम वापसी व चुनाव चिंह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 20 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें