फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतर्रा में जाम से निपटने की कवायद आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। नगर के विभिन्न मार्गों में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, सीओ अंबुजा त्रिवेदी व इंस्पेक्टर हरिशरण सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि नगर के बांदा रोड में सड़क के मध्य से दोनों तरफ 30 फुट, नरैनी रोड, स्टेशन रोड व बिसंडा रोड में 20-20 फुट अतिक्रमण हटेगा।
विज्ञापन

सीओ अंबुजा त्रिवेदी ने कहा कि मार्गों किनारे जो भी लोग सड़क से सटाकर अतिक्रमण किए हुए हैं वह स्वेच्छा से 2 दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा नगर पालिका के बुल्डोजर से उनका अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। थाने के पास अस्थाई टेंपो स्टैंड को हिंदू इंटर कॉलेज के पास संचालित करने, बिसंडा जाने वाले ऑटो बस स्टाप, रेलवे क्रासिंग, ओरन रोड तिराहा से संचालित होगा।
नरैनी रोड टेंपो स्टैंड अब गोखिया रोड तिराहा से संचालित होगा। नरैनी रोड टेंपो स्टैंड अब गोखिया रोड तिराहा से संचालित होगा। सड़क के बीच सवारी लेने पर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों ने चौक बाजार में खड़ी हो रहीं प्राइवेट बसों से जाम लगने का मुद्दा उठाया। इस पर शुक्रवार से चौक बाजार में प्राइवेट बस खड़ी करने के बजाए बदौसा रोड पेट्रोल पंप पर बस को खड़ी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ईओ राम सिंह, मंडी सचिव रविंद्र तिवारी, जेई अरुण यादव, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, युवा अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, महामंत्री संतोष गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जगदीश पांडेय, द्वारिका लखेरा, राजू शुक्ला, नसीम खां, शिव गोपाल गुप्ता, सूरज बाजपेई, अर्जुन मिश्रा, संजय साहू, राजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें