आल अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक विकास परिषद के समारोह में नियुक्ति पत्र के साथ शपथ लेते पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। आल अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक विकास परिषद के वार्षिक समारोह में डाक विभाग लखनऊ महाप्रबंधक राजकरण (आईएएस) ने कहा कि निर्बल, गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से ही मुख्य धारा में लाया जा सकता है। उन्होंने हमीरपुर जिले के परिषद पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उन्हें शपथ ग्रहण कराई।
रविवार को तिंदवारी रोड स्थित बाईपास में आयोजित समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक शामिल हुए। आईएएस अधिकारी ने कहा कि मौजूदा युग में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों की स्थापना जरूरी है। बांदा में संगठन द्वारा ऐसे विद्यालय के लिए जमीन खरीदी गई है। यह सराहनीय कार्य है।
प्रांतीय संयोजक देव कुमार वर्मा ने कहा कि पूरे देश में सौ मॉडल स्कूल स्थापित करने का संकल्प लिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ और खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी शिवऔतार भी उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष महेश साहिल व जिलाध्यक्ष नत्थराम व संजीव कुमार सहित मोहन, सुरेश कुमार तथा राष्ट्रीय सदस्य एमएल वर्मा इत्यादि भी शामिल रहे। प्रांतीय संयोजक ने सभी का आभार जताया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश साहिल ने की। डा. आंबेडकर और गाडगे महाराज को भी याद किया गया।