बांदा। नेशनल हाईवे पर बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।
अतर्रा थाना क्षेत्र के बजरंग नगर निवासी विजय (37) रविवार की रात ई-रिक्शा पर सवारी लेकर मॉल बाजार की तरफ जा रहे थे। सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। सवारियां दूर गिरीं, और गुड्डू ई-रिक्शा में फंस गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों ने गुड्डू को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
उसके चाचा रामबाबू सोनी ने बताया कि गुड्डू लगभग पांच साल से ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी मौत से माता-पिता और पत्नी शिवानी बेसुध हैं। उसके चार साल का पुत्र है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाली बोलेरो की तलाश की जा रही है। (संवाद)