फोटो - 01 दीवार में आई दरार। संवाद
- फोटो : संवाद
पैलानी। तहसील के खप्टिहा कलांं गांव में जल जीवन मिशन और नमामि गंगे परियोजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में लीकेज के कारण एक किसान का घर प्रभावित हुआ है। रामनारायण उर्फ बाबू तमोली के मकान के बाहर खोदी गई पाइपलाइन से लगातार बह रहे पानी के कारण उनके घर की दीवारों में नमी आ गई और दीवारों में दरार आ गईं। इस समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य शुरू किया गया।
जल जीवन मिशन नमामि गंगे के साइड इंजीनियर विपुल यादव ने बताया कि पाइपलाइन के निर्माण का कार्य शुरू होने के बाद लीकेज को ठीक कर दिया गया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सड़क पर खोदी गई लीकेज पाइपलाइन को बंद कर दिया गया है और तोड़ी गई सड़क को दो-तीन दिनों के भीतर ठीक कर दिया जाएगा।
नाला निर्माण में जल के कनेक्शन टूटे, ग्रामीणों में आक्रोश
फोटो - 02 पाइप लाइन टूटने से भरा पानी। संवाद
-
मटौंध। चमरहा ग्राम सभा की जखौरा गांव में लोक निर्माण विभाग द्वारा अंडरपास से रेलवे स्टेशन तक नाले के निर्माण के दौरान जल कनेक्शन टूटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। खुदाई के कारण बिछाई गई पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे घरों में कीचड़ युक्त पानी पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। यह स्थिति पीने के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठा रही है और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को बढ़ा रही है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर जल विभाग के जेई अमित कुमार शुक्ला से कई बार शिकायत की है। गांव के रामशरण शर्मा, अभिषेक, आशीष, रोहित, आयुष, अवधेश नामदेव सहित कई अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है। उनकी शिकायत है कि विभाग द्वारा अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में जब जल विभाग के जेई अमित कुमार शुक्ला ने स्वीकार किया कि विभाग की पाइपलाइनें पहले से ही बिछी हुई हैं और लोगों के जल कनेक्शन भी उन्हीं से जुड़े हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से संपर्क करेंगे। जेई पे कहा कि वे स्वयं मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - 01 दीवार में आई दरार। संवाद- फोटो : संवाद