फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत

विज्ञापन
Drizzle rain gave relief from the sultry heat - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तेज धूप और उमसभरी गर्मी से बेचैन लोगों ने बुधवार को रिमझिम बारिश से राहत महसूस की। दिनभर बादल और बारिश से अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

बुधवार को मौसम में आए बदलाव से दिनभर बूंदाबांदी होती रही। कई दिनों से उमस से जूझ रहे लोगों को मौसम में बदलाव ने राहत दी। गर्मी काफूर रही। केंद्रीय जल आयोग (मौसम विभाग) के मुताबिक बुधवार को दो मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिनभर बादल और बूंदाबांदी से तापमान पर ज्यादा असर डाला। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया।
इसी तरह न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी के साथ 24 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम जानकारों के मुताबिक दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज होने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें