फोटो16- जिला अस्पताल में मुंह हाथ में पट्टी बांधे घायल भवानीबाई। संवाद
- फोटो : mathura
बांदा। लावारिस कुत्ते लगातार लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन इनकी धर पकड़ नहीं हो पा रही। शनिवार को बिजली का बिल जमा करने जा रहीं मां-बेटी पर कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से वृद्धा गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों ने देखा तो डंडे से कुत्ते को खदेड़ा, तब जाकर वृद्धा को कुत्ते से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मटौंध थाना क्षेत्र के गुरहा थोक निवासी पार्वती ने बताया कि वह अपनी मां भवानी बाई (58) के साथ शनिवार को दोपहर घर से बिजली का बिल जमा करने जा रही थीं। तभी मोहल्ले में ही एक कुत्ते ने उन पर हमलावर हुआ तो बचाने में मां भवानी बाई आगे आ गईं, जिस पर कुत्ते ने उसके मुंह और हाथों को काटा। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने देखा तो डंडा लेकर भवानीबाई को कुत्ते से छुड़ाया। कुत्ते के हमले से भवानीबाई गंभीर घायल हो गईं। ग्रामीणों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार किया गया।