फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डॉक्टर छुट्टी पर, आरोग्य मेला फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के हवाले

Mon, 23 Feb 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 09 मटौंध में मरीजों को देखते डॉ. अनुपम गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में किसी पीएचसी में डाॅक्टर तो किसी में फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स मरीजों को देखते हुए मिले। मेले में ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के रहे। ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीजों का नियमित फॉलोअप किया गया।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छाबी तालाब में डॉ. नीरज गौतम के छुट्टी में होने की वजह यहां मरीजों को फार्मासिस्ट प्रशांत रैकवार व स्टाफ नर्स मीनू वर्मा ने देखा। यहां 31 मरीजों का पंजीयन किया गया। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और बुखार के रहे। खांसी वाले मरीजों को सिरप दिए गए।
-

36 मरीजों ने कराया इलाज
मटौंध। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मटौंध में आरोग्य मेला में 36 मरीजों ने अपना इलाज कराया। यहां डॉ. अनुपम गुप्ता और फार्मासिस्ट संजीत कुमार सचान ने मरीजों को दवाइयां दी। बताया कि ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार और खांसी के थे। कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराई गई। यहां जगरूप, धनंजय, पुष्पा आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें