फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: विशेष अभियान में वोटर बनने के लिए 1200 ने किया दावा

Mon, 23 Feb 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- 19 जेएन डिग्री कालेज में वोटर बनने के लिए आवेदन करते मतदाता। - फोटो : लहरपुर के केसरीगंज में जाम के बीच फंसे वाहन।
विज्ञापन
बांदा। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर अंतिम चरण का कार्य संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं ने वोटर सूची में अपना नाम शामिल कराने, संशोधन कराने और मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों के नाम सूची से हटवाने के लिए आवेदन किया। अफसरों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बूथ लेवल ऑफिसर को मतदाताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में सहयोग की अपील भी की।
विज्ञापन


अभियान के दौरान विभिन्न महाविद्यालयों और विद्यालयों में स्थापित मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ देखी गई। पंडित जेएन महाविद्यालय में शाम तक 52 मतदाताओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया, जबकि चार आवेदन संशोधन के लिए प्राप्त हुए। राजकीय इंटर कॉलेज में 32 नए वोटर पंजीकरण और दो संशोधन आवेदन दर्ज किए गए। महिला डिग्री कॉलेज में नए वोटर के लिए 64 और 22 नामों में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किए गए। इसी प्रकार, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जूनियर हाईस्कूल खिन्नी नाका, और निम्नी पार जैसे अन्य केंद्रों पर भी मतदाताओं की भीड़ बनी रही। निर्वाचन विभाग के अनुसार, पूरे जिले में शाम तक वोटर बनने के लिए कुल 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं, मतदाताओं से मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई। जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं हैं, वे फॉर्म-छह भरकर अपना नाम शामिल करा सकते हैं। नाम संशोधन के लिए फॉर्म-आठ और नाम विलोपन के लिए फॉर्म-सात भरे जाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग द्वारा मांगे गए साक्ष्य बीएलओ को उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें