फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय पर डीएम बरसे, फाइलें कब्जे में लीं

विज्ञापन
DM rained on DPRO office, files captured - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। डीएम अनुराग पटेल ने विकास भवन में लापरवाह और लेट लतीफ अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को सुबह करीब सवा 10 बजे अचानक विकास भवन पहुंचे डीएम का गुस्सा सबसे ज्यादा जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में फूटा।
विज्ञापन

यहां कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। कई को निलंबित करने की चेतावनी दी। डीएम ने पंचायत राज कार्यालय की कई फाइलें अपने कब्जे में ले लीं। इन्हें वाहन में रखाकर जांच के लिए ले गए। कई अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
डीएम ने विकास भवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची बनवाई। पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में डीएम ने देर तक निरीक्षण किया। फाइलें देखीं। वरिष्ठ सहायक कुलदीप सिंह चौहान को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस कार्यालय में 5 सफाई कर्मियों को देखकर डीएम ने इन्हें तत्काल कार्य मुक्त करने का आदेश दिया। बिना ड्रेस वाले दो सफाई कर्मियों को अगले दिन से ड्रेस में न आने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि सफाई कर्मियों की निलंबन और बहाली में गड़बड़ियों की शिकायतें मिलीं हैं। डीएम ने सफाई कर्मियों और पंचायत कर्मियों की सेवा पुस्तिकाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम के तेवर देखकर पूरे विकास भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें