फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: ड्यूटी से नदारद आठ डॉक्टरों का डीएम ने वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यालय के महिला और पुरुष जिला अस्पतालों में ड्यूटी के नाम पर डॉक्टरों द्वारा की जा रही लापरवाही और अंधेरगर्दी डीएम आनंद कुमार सिंह के आकस्मिक निरीक्षण में उजागर हो गई। डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों अस्पतालों के आठ डॉक्टरों सहित एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में छह डॉक्टरों का सितंबर का वेतन रोक दिया। पुरुष अस्पताल में दो डॉक्टरों और फार्मासिस्ट व दो कार्यालय कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए। इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
डीएम ने सुबह 10:35 बजे जिला पुरुष अस्पताल का मुआयना किया। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा साथ में थे। यहां 11 डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिले। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा ने बताया कि कार्डियोलिस्ट डॉ. केएल पांडेय चिकित्सा अवकाश पर हैं, लेकिन उनकी छुट्टी की अर्जी नहीं थी।
विज्ञापन

डॉ. टीआर सरसैया कोरोना पॉजिटिव हैं। रजिस्टर में डॉ. एसबी दोहरे के नाम के सामने 20 से 24 सितंबर तक आकस्मिक अवकाश दर्ज था। लेकिन अर्जी नहीं थी। डॉ. एके राजपूत 24 से 27 सितंबर तक छुट्टी पर हैं लेकिन उनकी भी छुट्टी की अर्जी नहीं पाई गई।
डॉ. मुकेश, डॉ. सेवालाल, डॉ. सत्येंद्र सिंह के नामों के आगे भी सीएल छुट्टी दर्ज मिली, लेकिन इनका कोई अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिला। डॉ. अमित यादव, डॉ. विनय कुमार के विलंब से हस्ताक्षर मिले।
डीएम ने डॉ. शिवचन पटेल व डॉ. अशोक पटेल बिना अर्जी के अनुपस्थित मिले। डीएम ने इन दोनों डाक्टरों का शुक्रवार का वेतन रोकने और अनुपस्थित सभी डॉक्टरों से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट पेश करने के सीएमएस को आदेश दिए।
अस्पताल के प्रधान सहायक दिनेश चंद्र व वरिष्ठ सहायक गीता देवी भी अनुपस्थित थे। दोनों का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। स्टोर में चीफ फार्मासिस्ट जीएन राजपूत अनुपस्थित मिले। उनका भी एक दिन का वेतन रोक दिया गया।
डीएम को बताया गया कि स्टोर में सभी प्रकार की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डीएम ने पुरुष वार्ड में कई बेडों में चादर नदारद पाईं, कई गंदी मिली। डीएम ने दंत विभाग व दवा वितरण कक्ष सहित ब्लड बैंक, सिटी स्केन कक्ष, कोविड स्क्रीनिंग केंद्र का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें