फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरैनी तहसील भवन हैंडओवर न होने पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/नरैनी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नरैनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 129 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। विद्युत विभाग के तीन मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। दिवस में राजस्व विभाग के 42, पुलिस 17, अन्य विभागों के 70 मामलों सहित कुल 129 शिकायतें प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

बाद में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। साथ में एसपी डा.एसएस मीणा, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा व एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव भी थीं। यहां लगभग दो वर्ष पूर्व बनकर तैयार हुए तहसील भवन को अब तक हैंडओवर न होने पर असंतोष जताया। कर्मचारियों तथा एसडीएम के नवनिर्मित आवासों को भी देखा। उधर, बांदा सदर तहसील में समाधान दिवस में 91 अर्जियां आईं। सबसे ज्यादा 47 राजस्व विभाग की रहीं।
तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया है।
बबेरू संवाद के मुताबिक एसडीएम सौरभ शुक्ला की अध्यक्षता में 67 मामले आए जिसमें सात मामलों का निस्तारण किया गया।
बीडीओ डॉ.प्रभात कुमार द्विवेदी (बबेरू) व अमरनाथ पांडेय (कमासिन), तहसीलदार विपिन कुमार, नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश सिंह, राजीव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अतर्रा संवाद के मुताबिक तहसील में एसडीएम जेपी यादव की अध्यक्षता में पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। कुल 37 शिकायतें आईं। सीओ सत्यप्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें