फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकाम में बांदा के मोहित बने यूनिवर्सिटी टॉपर

विज्ञापन
नरैनी में महिला समूहों द्वारा संचालित की जा रही दालमिल का निरीक्षण करते डीएम आनंद कुमार सिंह। सा? - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की बीकाम अंतिम वर्ष परीक्षा में राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय, बांदा के संस्थागत छात्र मोहित भागवानी ने सर्वाधिक अंक हासिल करके यूनिवर्सिटी टॉपर होने का श्रेय हासिल किया है। उसे 900 में 689 (76.5 फीसदी) अंक हासिल हुए हैं। यह विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक हैं।
विज्ञापन

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय की ही छात्रा नेवी कुकरेजा पुत्री विजय ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय में 10वां स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय में उसकी दूसरी रैंक है। नेवी ने 900 में 628 (69.77 फीसदी) अंक प्राप्त किए हैं। महाविद्यालय की एक अन्य छात्रा राहिला पुत्र मोहम्मद नईम ने कालेज में तीसरा स्थान पाया है। उसे 900 में 607 (67.44 प्रतिशत) अंक मिले हैं।
महाविद्यालय प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने मंगलवार को इन सभी मेधावियों का महाविद्यालय में स्वागत किया। उन्हें मिठाई खिलाई और शाबासी दी। प्राचार्य ने बताया कि उनके महाविद्यालय में बीकाम अंतिम वर्ष परीक्षा का कुल नतीजा 87.30 प्रतिशत रहा। महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी मेधावी छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा किया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें