फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर गई दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी से नशे में धुत गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि पांच दिन पूर्व उसकी मानसिक रूप से दिव्यांग पुत्री मंदिर गई थी। तभी शराब के नशे में गांव के ही युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने संजय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। विवेचना थाने के उप निरीक्षक राजीव कुमार यादव को सौंपी गई है। किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो दिन पूर्व वह घर में सो रही थी। तभी रात को पड़ोसी घर में घुस आया और बुरी नियत से उसे पकड़ लिया। शोर मचाने पर तमंचा अड़ा दिया।
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की आहट पाकर आरोपी पड़ोसी भाग निकला। पुलिस ने मुखिया के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
कर ली। मामले की विवेचना उप निरीक्षक रामशंकर पांडेय को सौंपी गई है। युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें