बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू ने कहा कि हमें नई पीढ़ी को यह बताना है कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश के लिए क्या-क्या किया।
डिजिटल इंडिया उन्हीं की देन है। कांग्रेस नेताओं ने राजीव के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। सीमा खान, बीलाल, धीरू पांडेय, शिवबली सिंह, अफसाना बेगम, अशोक वर्धन कर्ण, राजबहादुर गुप्ता, जहांगीर, छेदीलाल धुरिया, डा.केपी सेन, शब्बीर, वारिस अली, रफत खां गोगा, उमेश विश्वकर्मा, अशरफ उल्ला रंपा, मुन्नी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
उधर, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में सड़क जागरुकता संगोष्ठी के साथ प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि मनाई गई। प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। कहा कि राजीव गांधी वर्तमान संचार क्रांति के जनक हैं। वह दूरदर्शी थे। उनके कई कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक डा.विवेक कुमार पांडेय, डा.राजेश गुप्ता, डा.गरिमा द्विवेदी, डा.दिव्या सिंह, मनोज, शकुंतला, करुणेंद्र चंद्र आदि उपस्थित रहे।