फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में बिगड़ी हालत, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

परिजनों ने ठंड से किसान की मौत होने की संभावना जताई
आधा दर्जन अन्य लोग ठंड लगने से अस्पताल में भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। खेत गए किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजन मौत की वजह ठंड बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, ठंड की चपेट में आने पर आधा दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अतर्रा थाना क्षेत्र के बानबाबा का पुरवा (नगनेधी) निवासी राजेंद्र कुमार (56) पुत्र भैरम दीन सोमवार की शाम खेत देखने गया था। देर शाम तक वापस घर न लौटने पर परिजन देखने के लिए खेत गए तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे योगेंद्र का कहना है कि पिता की मृत्यु ठंड लगने से हुई है। मृतक के दो बेटे व पांच बेटियां है। खेती किसानी करके परिवार चलाता था। उधर, बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए है। पिछले 24 घंटे में शहर कोतवाली क्षेत्र के गंछा निवासी राम दयाल (50), जसपुरा थाना क्षेत्र के झझरी गांव निवासी राजू (45), देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही निवासी शिवकली (55), बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव निवासी रामभरोसा ठंड की चपेट में आने से अकड़ गए। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें