अतर्रा। कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित रैन बसेरा में चल रहे क्रमिक अनशन में किसानों ने प्रदर्शन किया। कहा कि पहले से खड़े ट्रैक्टरों में लदा धान खरीदा नहीं गया और अन्य धान बेचने आ रहे किसानों के ट्रैक्टरों को प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि किसानों का धान खरीद पूरा न होने तक मंडी का गेट बंद करा दिया गया था।
अब स्थानीय प्रशासन द्वारा पिछले 2 दिन से धान से भरे ट्रैक्टरों का प्रवेश कराया जा रहा है। किसानों ने बाहर से आए धान भरे ट्रैक्टरों को मंडी से बाहर किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन में किसान छोटेलाल, सुधीर त्रिपाठी, ओमप्रकाश, बेटालाल, रज्जन, चुनकावन, अनूप, रज्जू, राजाबाबू आदि अनशन स्थल पर बैठे रहे।