फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता से खफा पीआरडी जवानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ड्यूटी न लगाने और अभद्रता किए जाने से खफा पीआरडी जवानों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने के नाम पर दलालों के जरिए वसूली की जाती है। उत्पीड़न किया जा रहा है। बीओ और डीओ को तत्काल हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को तमाम पीआरडी जवान कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि ड्यूटी के बारे में पूछने पर बीओ और डीओ द्वारा अभद्रता की जाती है। दोनों अधिकारी आठ साल से यहां कार्यरत हैं। वसूली के लिए दलाल सक्रिय हैं। मांग के मुताबिक जवानों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही। आधे से ज्यादा जवान ड्यूटी से वंचित हैं।
कहा कि हाल ही में अपर एसपी ने 250 पीआरडी जवानों की मांग की थी। थानावार सूची भी दी गई थी। लेकिन आधे जवानों को ही ड्यूटी मिल सकी। जब कभी तैनाती मिलती है तो घर से 50 से 60 किलोमीटर दूर ड्यूटी पर लगाया जाता है। 22 दिवसीय की फीडिंग उपलब्ध कराने और उत्पीड़न रोकने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में श्रीकेस साहू, रामखेलावन, मुन्नालाल, राजाभइया, रमेश प्रसाद, रामराज, राजकुमार, शिवप्रसाद, संदीप त्रिपाठी, रामशरन साहू, कालीचरन, राममनोहर, छोटेलाल, हरोपाल, रामनरेश आदि आधा सैकड़ा जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें