फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किसान की मौत

Fri, 25 May 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुवार को शाम तेज आंधी-बारिश के बीच गिरी बिजली से किसान की मौत हो गई। एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया। एक अन्य घटना में आंधी से दीवार ढहने पर राहगीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव निवासी ब्रजवेंद्र उर्फ दादूराम (55) गुरुवार को देर शाम खेत से लकड़ी लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई, साथी सुशील (40) भी झुलस गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के भाई मुन्ना ने बताया कि ब्रजवेंद्र के नाम पांच बीघा जमीन है। खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन करता था।

तीन पुत्रियों में एक शादी के लायक है। एक अन्य घटना में शहर के न्यू मार्केट निवासी कमल किशोर (42) पुत्र रामभरोसे गुरुवार को शाम बाजार से घर आ रहा था। तेज आंधी में पड़ोसी की दीवार ढहने से वह घायल हो गया। उधर, शहर के कटरा निवासी अमित के दो वर्षीय पुत्र बेटू को गुरुवार की सुबह करंट लग गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें