फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: मृत्यु के बाद दंपती को लग गई दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मृत्यु के बाद भी लोगों को दूसरी डोज लग रही है। बाकायदा इसका मैसेज और सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र) अपलोड हो रहे हैं। इसकी बानगी शहर के सर्वोदय नगर के दंपती हैं। हैरत की बात यह है कि कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवा चुके दंपती को दूसरी डोज लगने का स्वास्थ्य मंत्रालय (भारत
विज्ञापन

सरकार) द्वारा सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। परिजनों के आपत्ति जताने पर डीएम ने सीएमओ को जांच कराने के आदेश दिए हैं। सर्वोदय नगर निवासी ललित बिहारी निगम को पहली डोज लगी थी। 25 जुलाई को उनका निधन हो गया। अलबत्ता मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ फैमिली वेलफेयर (भारत सरकार) द्वारा 3
फरवरी (गुरुवार) को दूसरी डोज का सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। कमोवेश ऐसा ही मामला उनकी पत्नी के साथ भी हुआ। शांति निगम का 27 अप्रैल को निधन हो गया। 23 जून को दूसरी डोज लग जाने का मैसेज और निर्धारित वेबसाइट पर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। इस अंधेरगर्दी से नाखुश मृतक
विज्ञापन

दंपती के बेटे आलोक निगम सहित परिजनों ने अब डीएम से शिकायत कर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही वैक्सीनेशन में हो रहे इस गड़बड़झाले पर कार्रवाई की मांग भी की। डीएम अनुराग पटेल ने सीएमओ को जांच व कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें