फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों का डटकर मुकाबला करें बेटियां

विज्ञापन
Daughters fight against chaos - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा। बेटियां ठान लें कि उन्हें तरक्की करनी है। मन में किसी तरह की घबराहट या क्षुब्धता नहीं होनी चाहिए। किसी अनहोनी की स्थिति में डरें नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला करें। बेटियों को आत्मरक्षा में खुद मजबूत होना चाहिए।
विज्ञापन

ये बातें सरस्वती इंटर कालेज में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स गोष्ठी में छात्राओं को संबोधित करते हुए कालेज प्रबंधक आशीष पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों से निपटने के लिए छात्राएं और महिलाएं पुलिस का भी सहारा लें। अब इस युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। प्रधानाचार्य रमेशचंद्र द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने बेटियों के हित और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए तमाम योजनाएं लागू कर रखी हैं।
मेहनत से पढ़ाई कर अपना कॅरियर बनाएं। कालेज की अध्यापक सीता शुक्ला ने कहा कि यूपी-112 डायल के जरिये छात्राएं किसी भी समय किसी विपरीत स्थिति में काल करके मदद ले सकती हैं। अब तो सरकार ने रात को बेटियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए भी यूपी-112 पुलिस की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा 1090 महिला हेल्पलाइन सेवा से भी मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक ने अमर उजाला फाउंडेशन के इस मिशन को छात्राओं, महिलाओं और बेटियों के हित में बताया। छात्राओं से प्रेरणा लेने और अपना मनोबल बढ़ाए रखने को कहा। गोष्ठी में छात्राओं और स्कूल स्टाफ ने सामूहिक रूप से महिला सशक्तिकरण की शपथ ली और शपथ पत्र भरें। इस मौके पर कालेज की शिक्षक अर्चना वर्मा, रीतु गुप्ता, प्रियंका त्रिपाठी, शिवचंद्र द्विवेदी, बालकृष्ण वाजपेई, जागेश्वर पांडेय, रामवचन पांडेय सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें