खप्टिहाकलां। पुलिस ने अन्ना मवेशी छोड़ने वालों धर पकड़ शुरू कर दी है। अन्य आरोपी भी पकडे़ गए है। प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ अन्ना पशु छोड़ने पर चंद्रपाल, रामेश्वर, मेरा निवासी जूला डेरा (पैलानी), रामसजीवन निवासी धरीखेड़ा,शिवनकला आदि को गिरफ्तार किया है।
इन सभी को एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई। उधर, पुलिस ने धारा 307/34 आईपीसी में हाईकोर्ट से जारी वारंट में शंकर पुत्र शिवचरण निवासी निवाइच (पैलानी) को भी गिरफ्तार किया है। जसपुरा थानाध्यक्ष आलोक सिंह, सब इंस्पेक्टर मुन्नीलाल, सफरउद्दीन ने गौरीकलां गांव में वारंटी सतेंद्र समेत तीन को गिरफ्तार किया है।