फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बहे सात चेकडैम और रपटे

Thu, 07 Jul 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कड़ैली नदी में बना रपटा बहा और खेतों में हुई कटान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदौसा। मूसलाधार बारिश और तेज बहाव के चलते लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए सात चेकडैम और रपटे बह गए हैं। रसिन बांध का कडैली डायवर्जन रपटा भी बह गया। गांवों में एक दर्जन से अधिक घर भी जमींदोज हो गए।
विज्ञापन


रसिन बांध के नीचे महादेवन, तसरार और हल्दी पुरवा में बान गंगा नदी पर तीन चेकडैम और रपटों का निर्माण लघु सिंचाई विभाग ने कराया था। इनमें से दो रपटे पूरी तरह बह गए हैं। बांध के ऊपरी हिस्से (जल संग्रहण क्षेत्र) में गोबरी, कुरुहूं, जरैला पुरवा में बने चेकडैम पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं।

ऊधौ पुरवा (फतेहगंज) में बने कडैली नदी डायवर्जन रपटा भी बारिश के पानी में तेज बहाव से बह गया। इसकी लागत 20 लाख से ज्यादा बताई गई। बांध के फाटक के नीचे बनी पिचिंग क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी पानी में बह गया।
विज्ञापन


बरछा डंड़िया निवासी वेद प्रकाश पांडेय, चंद्रशेखर यादव, चुनूबाद प्रसाद यादव, महादेवन (रसिन) निवासी कामता प्रसाद सहित एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के कच्चे मकान ढह गए। महादेवन (रसिन) गांव के मिश्रीलाल, अशोक कुमार, राममिलन, राजूराम के खेत नहरों में तब्दील हो गई। नदी की जलधारा इनके खेतों से बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें