तिंदवारी। दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी से फसलें खिल गई हैं। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलें तेजी से बढ़ेंगी।
दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बौछारों से ठंड में इजाफा हो गया है। ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। दूसरी ओर बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का मानना है कि हल्की बारिश खेतों में खड़ी फसलों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी। वर्षा के पानी से गेहूं, मटर, चना, मसूर व सरसाें की फसलों को लाभ पहुंचेगा।
मिरगहनी के किसान रामानंद द्विवेदी का कहना है कि गेहूं की फसल सींचने लायक हो गई है। दो दिनों से हो बूंदाबांदी के कारण सिंचाई की चिंता से मुक्ति मिली है। बारिश खेतों के लिए संजीवनी का काम कर रही है।
भिडौरा के किसान अभय सिंह परिहार ने बताया कि गेहूं की फसल में पानी लगाने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन बारिश के कारण अब सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। बारिश से गेहूं, सरसों के अलावा सब्जी की खेती को लाभ मिलेगा।