बांदा। चलती बुलेट में अचानक आग लग गई। इस पर चालक ने बुलेट दुकानों के पास खड़ी कर दी और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान टंकी में विस्फोट होने से दो दुकानों को आग लग गई।
शहर कोतवाली के छोटी बाजार निवासी अधिवक्ता कौशलेंद्र बुलेट से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पीली कोठी बिजली सबस्टेशन के पास उनकी बुलेट में अचानक आग लग गई। बुलेट दुकान के पास खड़ी कर पास स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन में सूचना देने चले गए। इस बीच टंकी फट गई, जिससे पास स्थित एसएस मोबाइल शॉप और प्रगति कार्ड डेकोरेशन शॉप को आग लग गई। दुकानदार सक्षम श्रीवास्तव ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। बाद में फायर कर्मियों ने आग बुझाई।