फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

Sat, 04 May 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा बांदा, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
ट्रेन के आगे छलांग लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजन दिमागी संतुलन ठीक न होने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मजरा महुराई (दुबरिया) गांव में पिंटू (24) पुत्र चिरौंजीलाल ने शनिवार को तड़के गांव के पास से गुजरी रेल पटरी में एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस व परिजनों को सूचना दी।

भाई रामकेश ने बताया कि कुछ दिनों से पिंटू का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। ग्वालियर ले जाने की तैयारी हो रही थी। वह कटनी (एमपी) में मजदूरी करता था। पांच दिन पहले गांव आया था। पिंटू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें