फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Wed, 03 May 2017 10:34 PM IST
amar ujala banda
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने सूने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। एक पखवारे पूर्व वह सूरत से लौटा था। उधर, घरेलू विवाद से क्षुब्ध युवती ने ससुराल में जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जसपुरा थाना क्षेत्र के तरौड़ा गांव निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू (22) पुत्र शिवलाल सिंह ने मंगलवार को शाम कमरे के सीलिंग हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया। कुछ देर कमरे में आई पत्नी प्रिया ने उसका शव फंदे पर टंगा देखा। खबर पाकर परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


उसे फंदे से नीचे उतारा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा राजबहादुर ने बताया कि घरेलू कामकाज को लेकर पत्नी से विवाद होने के बाद उसने फांसी लगा ली। बताया कि एक पखवारे पूर्व वह सूरत से कमाई कर लौटा था। एक साल पूर्व शादी हुई थी।

मृतक के कोई संतान नहीं थी। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के ऐला गांव निवासी विनीता (19) पत्नी राजकरन ने बुधवार को सुबह ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ससुरालीजनों के मुताबिक, पति ने घरेलू कामकाज के लिए डांट दिया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें