फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में एक किलो चरस समेत 2 गिरफ्तार

Wed, 03 May 2017 10:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस की ओर से छेड़े गए अभियान के तहत दो व्यक्तियों को 1.17 किलोग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।  जानकारी के अनुसार एक महिंद्रा पिकअप को दरीणी के समीप जांच के लिए रोका गया, तो इसकी तलाशी के दौरान 1.17 किलोग्राम चरस बरामद की गई। जिला चंबा से संबंध रखने वाले आरोपियों की पहचान घनश्याम उर्फ गन्नू (25) पुत्र कृष्ण चंद गांव मदान तहसील चुराह और बिंदू पठानिया निवासी तीसा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों से नशे की खेप के साथ एक मोटरसाइकिल और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी बाइक को जीप में लाद कर ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


उधर, एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि नशे की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें