फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने जहर खाया, किशोर ने लगाई फांसी

Wed, 10 Aug 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
बांदा। बुआ के घर न जाने देने से नाराज इंटर की छात्रा ने जहर जहर खाकर जान दे दी। एक अन्य अस्थान पर कक्षा नौ के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी रीना (18) पुत्री बिंदा प्रसाद ने मंगलवार की रात घर में जहर खा लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन पीएचसी, बिसंडा ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता बिंदा ने बताया कि वह राजकीय इंटर कालेज, ओरन में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। कुछ दिन पहले बुआ की लड़की पचोखर से यहां आई थी। रीना उसके साथ पचोखर गांव जाने की जिद कर रही थी। धान की रोपाई के बाद जाने को कहा तो नाराज होकर जहर खा लिया।

एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के कनवारा गांव के मजरा हलुवा डेरा निवासी अतुल वर्मा (16) पुत्र विजय बहादुर ने मंगलवार की रात घर के कमरे में सीलिंग हुक से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि घटना के समय वह दूध बेचने बांदा गया था। पत्नी पड़ोस में थी। घर पहुंचने पर फांसी पर टंगा देखा। अतुल सरस्वती ज्ञान मंदिर, बांदा में कक्षा नौ का छात्र था। पिता आत्महत्या की वजह नहीं बता सका। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें