फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में युवती की हत्या, शव जला खेत में फेंका

Sun, 13 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुल‌िस - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
एक युवती की हत्या कर उसका शव फूंक दिया गया। रविवार को अधजा शव मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव के बाहर खेत में मिला तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। जिले में दो दिन के भीतर हत्या कर शव जलाने की यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन


रविवार सुबह खैराडा गांव के बाहर मंगल पाल के खेत में युवती का अधजला शव मिला। घुटने से सिर तक का हिस्सा झुलसा था। शरीर पर लाल साड़ी के कुछ टुकड़े थे। शव देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि हत्या के बाद शव जलाने के बाद यहां लाकर फेंका गया है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी अब्दुल रज्जाक मौके पर पहुंचे।

नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव की उपस्थिति में शव का पंचनामा भरा गया। अपर पुलिस अधीक्षक मायाराम वर्मा और क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या से पूर्व दुराचार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन



गौरतलब है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बगेहटा गांव में गुरुवार रात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सोने गए अकील उर्फ अक्की (42) की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को उसी के बिस्तर में लपेट कर आग लगा दी थी। शव आधे से ज्यादा जल गया था। इस मामले में भी पुलिस किसी को गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें