फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप

Mon, 14 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घुमंतू बिरादरी की युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। युवती के पिता की तहरीर पर तिंदवारी थाने में दुराचार समेत संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घुमंतू बिरादरी के लोग सड़क किनारे डेरा डाल कर रहते हैं। रविवार को शाम इसी बिरादरी की युवती डेरा के नजदीक रहने वाले पड़ोसी के घर मोबाइल चार्ज होने के बाद लेने गई थी।

तभी वहां पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे दबोच लिया। देर तक कमरे में बंधक बनाने के बाद उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

दुराचारियों के चंगु से छूटने के बाद युवती घर पहुंची और आपबीती पिता और मां से बताई। युवती को साथ लेकर पिता तिंदवारी थाने पहुंचा और तीनों युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला और सीओ सदर प्रभात कुमार ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मोहित पुत्र राजा बढ़ई, दिनेश उर्फ शेरू पुत्र रामसनेही केवट और संतोष पुत्र रामखिलावन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मेडिकल परीक्षण के लिए युवती को जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि फिलहाल गैंगरेप के आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें