फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगार युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 13 Oct 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
बेंदाघाट/बांदा। आर्थिक तंगी और बेरोजगारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दूसरी घटना में बदहाली और पुत्रियों की शादी की चिंता से हार्ट फेल होने से मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव का अजय उर्फ कल्लू (24) पुत्र बद्री सिंह गुरुवार सुबह शौच के बहाने घर से निकल गया। लगभग दो घंटे बाद ग्रामीणों ने गांव से आधा किलोमीटर दूर उसका शव उसी के खेत में पेड़ पर रस्सी से लटकता देखा। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों के मुताबिक अजय के पिता के नाम सिर्फ तीन बीघा जमीन है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था।

तीनों भाई परदेस में मजदूरी करते थे। कल्लू काम की तलाश में पिछले सप्ताह कानपुर गया था। काम न मिलने पर चार दिन पहले लौट आया। तभी से तनाव में रहता था। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। चार माह का बेटा भी है।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के नंदना गांव निवासी मजदूर रामकिशोर (50) पुत्र महिपाल बुधवार को शाम कतकहा (फतेहगंज) गांव चचेरे भाई की शादी के लिए लड़की देखने गया था। रात को आते समय फतेहगंज के पास दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल पहुंचने के पहले मौत हो गई। मृतक के चार पुत्रियां हैं। दो की शादी हो चुकी। बेटे धर्मेंद्र ने बताया कि आर्थिक तंगी से दो बेटियों की शादी के लिए पिता परेशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें