फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो छात्रों की मौत

Mon, 23 Apr 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
road accidents
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों की मौत हो गई। इनमें एक हाईस्कूल और दूसरा बीए में पढ़ाई कर रहा था। टक्कर मारने वाले ट्रक को चालक समेत पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। बीए के छात्र को रौंदने वाला वाहन भाग निकला। अन्य घटनाओं में तीन बाइक सवार घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन


पहली घटना में कोतवाली देहात के पचनेही गांव का मुन्ना (15) पुत्र रामलखन सोमवार की सुबह मोबाइल फोन ठीक कराने मैजिक से बांदा आ रहा था। वह मैजिक के पीछे बैठा हुआ था। बरगहनी गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह नीचे आ गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सवारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि वह गांव के स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। दूसरी घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के बरेंहडा गांव का दिलीप कुशवाहा (19) पुत्र पवन रविवार की शाम बाइक से बिसंडा से घर आ रहा था। बिसंडा कस्बे के नजदीक किसी वाहन ने टक्कर मार दी, उसकी वहीं मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिता पवन ने बताया कि दिलीप इकलौता बेटा था। बीए की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। 
विज्ञापन


अन्य घटनाओं में मरका थाना क्षेत्र के मीरजापुर गांव का रामबाबू (28) पुत्र रामआसरे और उसका मित्र रामखिलावन (30) एक ही बाइक पर निमंत्रण में जाते समय रविवार की शाम अलिहा गांव के मोड़ पर गिरकर घायल हो गए। यूपी-100 ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव का चंद्रभान (28) पुत्र शिव प्रसाद रविवार को शाम खेत जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें