बांदा। तेज रफ्तार मारुति कार की टक्कर से स्कूटी पर
सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रिफर
कर दिया गया।
कार भी नजदीक में झुग्गी झोपड़ी से टकराकर बुरी तरह
क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने कार चालक की पिटाई की और पुलिस को
सौंप दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी आशीष
कुमार (28) पुत्र विष्णु गोपाल व रोहित (22) पुत्र उमाशंकर सोमवार को शाम
स्कूटी पर मेडिकल कालेज की ओर से गांव जा रहे थे।
गांव से कुछ दूर पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आशीष व रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार
भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव निवासी ज्ञान कुमारी (60) पत्नी रामविशाल टेंपो से गिरकर घायल हो गई।
उधर,
मर्दन नाका निवासी सद्दाम (20) पुत्र सिद्दीक बाइक पर गैरेज से घर जाते
समय गिरकर घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अतर्रा क्षेत्र के अनथुवा गांव निवासी दिनेश (25) पुत्र रामस्वरूप का पुआल
कतराई करते समय मशीन में हाथ का पंजा कट गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।