फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे बेटे के कातिलों को गिरफ्तार करो

Mon, 18 Jan 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित के परिजनों ने अंबेडकर पार्क में धरना देकर उसकी हत्या करने वालों की गिरफ्तारी मांग की। परिजनों का आरोप है कि रोहित की गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने गंभीरता से उसकी तलाश नहीं की। परिणाम हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी शव को बंद पड़ी रजा टेक्सटाइल्स की झाड़ियों में फेंककर भाग गए।
विज्ञापन



गौरतलब है कि शिव विहार कालोनी निवासी रोहित नौ जनवरी को रात घर से गायब हो गया था। उसके चाचा ने सिविल लाइंस कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने 10 और 11 जनवरी को रोहित को तलाशने की कोशिश नहीं की। 12 जनवरी को रोहित के परिजन एसपी से मिलने आए, लेकिन पुलिस वालों ने मिलने नहीं दिया।


उसी दिन शाम को रोहित का शव रजा टेक्सटाइल्स की झाड़ियों में मिला। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने रोहित की तलाश की होती तो उसकी हत्या नहीं होती। परिजनों ने सोमवार को अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया और मांग की कि रोहित की हत्या की जांच कर आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। रोहित के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें