फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने टेंपो चालक को रौंदा

Fri, 02 Nov 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जाम लगाए परिजनों को समझाते एसडीएम व पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो चालक नीचे आ गिरा। ट्रक से कुचलकर उसकी वहीं मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही अतर्रा-बिसंडा मार्ग पर जाम लगा दिया। चार घंटे आवागमन ठप रहा। पुलिस व अफसरों की मशक्कत के बाद जाम खत्म हुआ और शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


थनैल गांव का चुनुबाद उर्फ राकेश कुमार गुप्ता (40) पुत्र सिप्पीलाल शुक्रवार को सुबह करीब 6 बजे अपनी टेंपो पर दो सवारियां बैठाकर अतर्रा आ रहा था। बिसंडा-अतर्रा राजमार्ग पर टेंपो आते ही बिसंडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को पीछे से ठोकर मार दी। टेंपो चला रहा चुनुबाद सड़क पर आ गिरा और ट्रक उसे रौंदता हुआ गुजर गया। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने शव स्थल पर धरना देकर प्रशासन विरोधी नारे लगाए और राज्मार्ग जाम कर दिया। 

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह के समझाने पर भी नहीं माने। एसडीएम सौरभ शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिलाकर शांत किया। तभी बमुश्किल परिजनों ने शव को पुलिस को सौंपा। अतर्रा क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह, नरैनी क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार डा.श्याममणि त्रिपाठी, बिसंडा थानाध्यक्ष आनंद सिंह, बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। अपर एसपी एलबीके पाल भी पहुंच गए। फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और तीन पुत्र छोड़ गया है। वही परिवार को भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें