फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से फेंककर युवक की हत्या

Wed, 14 Sep 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
बबेरू। विवादित मकान का निर्माण रुकवाने गए युवक को छत से नीचे फेंककर हत्या कर देने के मामले में गुरुवार को हरदौली गांव में भारी तनाव हो गया। देर रात मुख्यालय से प्रशासन और पुलिस अधिकारी रवाना हो गए। तनाव के मद्देनजर पीएसी तैनात कर दी गई है। मृतक के पुत्र ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में शिवशरण उर्फ लाला सोनी पुत्र गया प्रसाद ने करीब आठ साल पहले मकान खरीदा था। कुछ दिन पहले उसने आगे का हिस्सा बनवा लिया था। इस समय पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार को दोपहर मकान कीस्लेब का काम चल रहा था। तभी इसी गांव का नसीम उर्फ भूरा (36) पुत्र महमूद आ गया और जमीन को अपना बताते हुए निर्माण रोकने को कहा।

इसे लेकर नसीम और शिवशरण के बीच में विवाद हो गया। धक्का-मुक्की और मारपीट हो गई। इसी बीच नसीम छत से नीचे आ गिरा। आरोप है कि उसे शिवशरण आदि चार लोगों ने नीचे फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल नसीम को सीएचसी ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


नसीम का शव पहुंचते ही गांव में तनाव हो गया। बड़ी संख्या में उत्तेजित उसके समर्थक और परिजन कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में भी लापरवाही दिखाई। नतीजे में मामला और गरमा गया।

बाद में स्थिति बिगड़ते देख मृतक के पुत्र आमिर खां की तहरीर में चार लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, देर रात तक गांव में काफी तनातनी का माहौल था। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी और पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह यादव और क्षेत्राधिकारी सत्यवीर सिंह मौके पर मौजूद थे।

उधर, विवादित मकान निर्माण कर रहे शिवशरण का कहना है कि नसीम ने काम रुकवा दिया और छत में चढ़कर मजदूरों को भगाने लगा। मजदूरों के भाग जाने पर लिफ्टर मशीन के पायदान से गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें