फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिया डाल चला रहे थे मोबाइल टावर

Fri, 06 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के लिए पावर कारपोरेशन का अभियान जारी है। विभाग की टीम ने कुरारा कस्बा और दो गांवों में बिजली की चोरी करते 16 लोगों को पकड़ा। इसमें एक मोबाइल टावर में अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर कंपनी के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के एसडीओ कुमार सौरभ अवर अभियंता जगदीश प्रसाद और कुरारा सबस्टेशन के जेई विकास श्रीवास्तव ने चेकिंग अभियान चलाया।

बताया कि शेखूपुर गांव में भूपत, रामखिलावन, सोबरन, आनंद कुमार, अजय कुमार और अशोक कटिया डालकर बिजली जलाते पाए गए। इन लोगों के मकानों पर पड़ी केबिल जब्त कर ली गई। जेई विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कुरारा कस्बे में टीम ने छापामारी अभियान चलाया।

इसमें एक प्राइवेट कंपनी के टावर का कनेक्शन बेरी फीडर से होने के बावजूद टाउन फीडर से अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपभोग करते पाया गया। इसमें इलेक्ट्रीशियन कुलदीप, संचालक पप्पू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


बताया कि कुरारा के बाबू सोनी, रामशंकर सोनी, नफीस तथा रघवा गांव के रामविशाल पुत्र गोपाल व रामविशाल पुत्र सब्बी, बाबू सिंह, मइयादीन और सुरेंद्र पाल को बिजली चोरी करते पकड़ा है। इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की थाना कुरारा में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें