फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गए छात्र को अगवा करने की कोशिश

Fri, 17 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
kidnap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा। सरेशाम बाजार से छात्र को अगवा करने की कोशिश की। अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर किशोर चलती बाइक से कूद गया और थाने में घुस गया। घटना से दहशत का माहौल है। पिता ने चार नामजद समेत सात लोगों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। घायल किशोर को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के संजय नगर (गंगेही रोड) निवासी व 9वीं कक्षा के छात्र अनुज द्विवेदी (13) पुत्र अनिल कुमार उर्फ राजा द्विवेदी बृहस्पतिवार को शाम खरीददारी करने मीना बाजार (चूड़ी गली) गया था। इसी बीच तीन बाइक पर सात लोग आ धमके। कनपटी में तमंचा अड़ाकर जबरन बाइक पर बैठा लिया और बांदा मार्ग की ओर भागने लगे। थाने से चंद कदम दूर क्षतिग्रस्त सड़क पर बाइक धीमी हुई तो अनुज बाइक से कूद गया। शोर मचाते हुए थाने में जा घुसा।

बुरी तरह लहूलुहान अनुज ने पुलिस को आपबीती बताई। अपहरण की कोशिश की आशंका पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की, लेकिन आरोपी भाग निकले। घायल अनुज ने पुलिस को बताया कि वह चार हमलावरों को पहचानता है। वह कसबे के ही सुलकथोक मोहल्ले के रहने वाले हैं। पिता ने थाने में तहरीर दी है। उधर, थानाध्यक्ष केएन सिंह ने बताया कि घायल छात्र को जिला अस्पताल भेजा गया है। तहरीर के मुताबिक ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। युवकों को तलाश कर जेल भेजा जाएगा। यह भी बताया कि 15 दिन पूर्व इन युवकों के बीच आपसी मारपीट भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें