फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Tue, 16 Aug 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
सिसवा गोकशी मामले में गिरफ्तार अभियुक्त व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। खुद को बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बताकर बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर ठगी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह दोनों पैरों से विकलांग है। उसके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। ठगी का शिकार हुए अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। उरई जिले के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी सुधांशु विजय पुत्र संतराम को पुलिस ने सोमवार को दोपहर रोडवेज डिपो के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से कई फर्जी नियुक्ति पत्र व अन्य कागजात बरामद हुए।
विज्ञापन


कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह और मामले की विवेचना कर रहे सिविल लाइंस चौकी प्रभारी एके सिंह ने बताया कि आरोपी अपने को तिंदवारी ब्लाक में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बताकर लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर वसूली कर रहा था। इसके फरेब में फंसे बलखंडी नाका निवासी अधिवक्ता मोहम्मद मुईनुद्दीन खां ने इसकी शिकायत कोतवाली में की। अधिवक्ता ने तहरीर में कहा कि जालसाज ने उसकी दो पुत्रियों को नौकरी दिलाने की बात कहकर कागजात और 20 हजार रुपये ले लिए। अपने संबंध शीर्ष नेताओं से बताकर नियुक्ति कराने का भरोसा दिलाया। चार दिन पूर्व नियुक्ति पत्र देने के लिए साक्षात्कार को बुलाया और शेष एक लाख 20 हजार रुपये साथ लाने को कहा। अधिवक्ता ने यह पैसा देने से पहले छानबीन की तो पता लगा कि इस नाम का कोई सीडीपीओ नहीं है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें