बांदा। ट्रक की टक्कर से घायल मजदूर की इलाज के दौरान
मौत हो गई। सड़क हादसों में छात्रा समेत चार घायल हो गए। सभी को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जमुनी
पुरवा के मजरा खौड़हा पुरवा निवासी रामजियावन (60) पुत्र भोंदी बुधवार को
देर शाम काम करके लौटते समय तिंदवारी रोड मंडी समिति के पास ट्रक की टक्कर
से घायल हो गया था।
रात को जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस
ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिछले साल उसके छोटे पुत्र रामकेस की भी
सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
एक अन्य घटना में गिरवां थाना
क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी 11वीं की छात्रा आरती (17) पुत्री
बाबूलाल साइकिल पर खुरहंड इंटर कालेज से घर जाते समय कार की टक्कर से घायल
हो गई।
उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव निवासी कारेलाल
(30) पुत्र बिंदा प्रसाद, तिलकराम (18) पुत्र रामबली व रजनीश (22) पुत्र
देवीदीन गुरुवार को दोपहर एक ही बाइक पर गांव जाते समय दुर्घटना में घायल
हो गए। जमालपुर गांव निवासी अनीता (25) पत्नी भूपत को गुरुवार को सुबह भैंस
ने घायल कर दिया।
ट्रक ने युवती को कुचला, कानपुर रेफर
चिल्ला।
लौमर गांव की गुड़िया (21) पुत्री मेवालाल निषाद गुरुवार को रिश्तेदार के
साथ बाइक में पैलानी से घर आ रही थी। बाईपास के पास गड्ढायुक्त सड़क में
बाइक असंतुलित होने पर गुड़िया गिर गई।
तभी वहां से गुजरे ट्रक की
चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे कानपुर ले गए। चिल्ला
थाना पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।