फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में वृद्ध ने आग लगाकर दी जान

Sun, 17 Dec 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देता मृतक का पुत्र व अन्य परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुपये न मिलने से नाराज वृद्ध ने सूने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। उसकी मौत हो गई है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं समेत तीन ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव के मजरा नया डेरा में श्यामलाल (62) ने शनिवार शाम घर के बाहर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। बालू खदान और खेत से लौटे पुत्र व बहुओं ने उसे मृत पड़ा देखा। श्यामलाल के पुत्र सुरेश ने बताया कि घटना के समय घर पर उसके पिता ही अकेले थे। श्यामलाल बढ़ई का काम करता था। छोटे भाई की पत्नी पान कुमारी से शराब के लिए रुपये मांग रहा था। रुपये न मिलने पर खुद को आग लगा ली। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नौहाई गांव में सावित्री (35) ने रविवार की सुबह ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी नरैनी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ासानी गांव में संतोष देवी (38) ने रविवार की सुबह ससुराल में घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खा लिया। दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा निवासी जयकरन (22) ने शनिवार की शाम जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें