थानाभवन।
कस्बे के प्रदीप कुमार पुत्र राजपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके खेत ऊन रोड पर नाले के पास है। जहां पर पालतू पशु खेत में गन्ने एवं सब्जी की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। पशु कस्बे के सोनू, भगत, छोटा, ओमा वाल्मीकि मोहल्ला हफिज दोस्त के हैं। पशु पालकों को कई बार सूचना दी जा चुकी है। मगर सूचना देने पर भी ये अपने जानवरों को पकड़कर नहीं रखते। प्रदीप ने बताया की खेत में कीटनाशक का प्रयोग करना पड़ता है। जिससे पालतू पशु मर भी सकते है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पशु पालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।