ससुर और पति ने युवती की पिटाई कर लहूलुहान कर दिया।
उसे जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई
बुजुर्ग गांव निवासी निर्मला (30) के पिता रामबहोरी (बल्लान, बिसंडा) ने
पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसने पुत्री की शादी
मवई गांव के राजेंद्र कुमार के साथ की थी।
ससुराल वाले अक्सर उसकी
बेटी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते थे। बताया कि शनिवार की रात घर
से घसीटकर जंगल ले गए। वहां पति और ससुर ने लाठी-डंडों से पिटाई की। खबर
मिलने पर वह मवई आए और बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
आरोप
लगाया कि जिला अस्पताल में भी निर्मला के साथ मारपीट की गई। सिविल लाइन
चौकी पुलिस राजेंद्र को पकड़ ले गई। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।