फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को पीटकर मार डाला

Sat, 22 Aug 2015 11:20 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के गौरन खेड़ा मजरा सकतपुर निवासी गौरीशंकर लोध (80) अपने पुत्रों से अलग गांव के बाहर खेत में छप्पर डालकर पत्नी नन्हकई के साथ गुजर बसर करता था।
विज्ञापन


खेत में फसल की निराई करने के दौरान गौरी शंकर की खुरपी लापता हो गई। इस पर शनिवार सुबह उसने अपनी छोटी बहू रेखावती को फटकारा। इस बात को लेकर खेत में रेखावती की ससुर गौरी शंकर से विवाद हो गया।

गुस्से में गौरीशंकर ने बहू को दो डंडे मार दिए। डंडे की चोट से उसके सिर में खून निकलने लगा। यह देख नाराज रेखावती ने पास में पड़े बांस के डंडे से ससुर को बुरी तरह पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना को छिपाने के लिए रेखापती ने खेत में गिरे खून के निशान को मिटाने के लिए गुड़ाई कर दी। इसके बावजूद वह घटना को छिपा नहीं सकी। कुछ देर बाद उसकी बड़ी बहू रामश्री और अन्य ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने गौरीशंकर को मृत पाया।

घटना की जानकारी होते ही बड़ी बहू रामश्री ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद एसओ आरपी रावत ने बताया की रामश्री ने देवरानी रेखापती खिलाफ ससुर की गैर इरादतन हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई है। रेखावती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें