फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेस से लौटे किशोर और युवक ने फांसी लगाई

Sat, 28 Apr 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : g
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में किशोर और युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन वजह नहीं बता सके। पुलिस जांच कर रही है। खुदकुशी करने वाले किशोर व युवक परदेस में रहकर मजदूरी करते थे। कुछ दिनों पहले ही घर आए थे।  

विज्ञापन


जसपुरा थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा में सुनील (17) पुत्र रामनरेश ने शुक्रवार की शाम अपने खेत में बबूल के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने बताया कि सुनील सूरत में रहकर मजदूरी करता था। चार दिन पूर्व ही वह गेहूं की कटाई के लिए घर आया था। सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकल गया था।

देर शाम तक वापस न लौटने पर खेत जाकर देखा तो शव लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में छोटा व अविवाहित था।  
विज्ञापन


दूसरी घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के खटान गांव में कुंज बिहारी (32) पुत्र कृष्ण पाल दुबे ने शुक्रवार की देर शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों के मुताबिक वह दो दिन पूर्व पंजाब से लौटा था। तब से गुमसुम था। परेशानी पूछने पर मुंह फेरकर बाहर चला जाता था। मृतक अपने पीछे पत्नी विमला व एक पुत्र छोड़ गया है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना के विषय में परिजनों ने कोई बात नहीं बताई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।  
विज्ञापन

  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें