फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता युवक ने फांसी लगा जान दी

Sat, 10 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताउम्र सजायाफ्ता युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। एक अन्य घटना में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव निवासी गुरइयां (35) पुत्र श्यामलाल अपनी ससुराल बिसंडा थाना क्षेत्र के चुहका पुरवा (ओरन ग्रामीण) में रहता था। हत्या के मामले में उसे ताउम्र कारावास की सजा हुई थी। 11 साल बाद मार्च 2014 को वह जमानत पर छूटकर आया था।

शनिवार को सुबह पड़ोसियों ने उसे घर के पास पेड़ पर फांसी पर टंगा देखा। पत्नी ममता ने बताया कि रात को कोई उसे बुलाने आया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। सुबह पेड़ पर शव टंगा होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अलीगंज खूंटी चौराहा निवासी काजल (21) पत्नी अजय कुमार ने शनिवार को दोपहर ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने फंदा से उतारकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसका विवाह 10 माह पहले हुआ था। पुलिस ने घटना की सूचना मायके वालों को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें